दोस्त की तलाश है 'माय फ्रेंड पिंटो'

निर्माता : संजय लीला भंसाली, रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : राघव डार
संगीत : अजय गोगावले, अतुल गोगावले, शमीर टंडन, कविता सेठ, हितेश सोनिक
कलाकार : प्रतीक बब्बर, कल्कि कोएचलिन, मनीषा कोइराला, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, मकरंद देशपांडे
रिलीज डेट : 14 अक्टूबर 2011
प्रतीक और कल्की कोचलिन की आने वाली फिल्म माय फ्रेंड पिंटो में प्रतीक यानि माइकल पिंटो गोआ के एक छोटे से गांव में रहता है। वो हर किसी की मदद करने को तैयार रहता है और खुद की तरह सरल, दयालु और ईमानदार वह दुनिया वालों को भी समझता है। उसकी छोटी सी अपनी दुनिया है जिसमें उसकी मां, संगीत और उसका दोस्त समीर शामिल है। समीर वर्षों पहले गोआ छोड़कर मुंबई रहने चला गया था।
पिटो ने अपने फ्रेंड को कई खत लिखे लेकिन उसका कोई भी जवाब नहीं आता, अचानक उसकी मां की मौत के बाद वह अपने दोस्त समीर को ढूंढने के लिए मुंबई जा पहुंचता है। क्या समीर को पिंटो ढूंढ निकालेगा या उसके पहले उस पर मुसीबत टूट पड़ेगी? पिंटो की संगीत के प्रति दीवानगी मुंबई में क्या रंग जमाती है इन सारे सवालों का जवाब तो आपको शुक्रवार को आने वाली फिल्म ही बता पाएगी।
कल्की कोचलिन प्रतीक बब्बर बॉलीवुड माय फ्रेंड पिंटो bollywood kalki koechlin my friend pinto prateik babbar


Click it and Unblock the Notifications