शार्टकट- द कान इज ऑन
अनिल कपूर के प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म शार्टकट द कान इज ऑन की पूरी शूटिंग थाईलैंड में की गई है। नीरज वोरा ने फिल्म के निर्देशन का भार सम्हाला है। इस कामेडी फिल्म में जावेद के लिखे गए गीतों को शंकर एहसान लॉय ने संगीतबद्ध किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, अरशद वारसी, अमृता राव और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में है।
फिल्म दो संघर्षशील कलाकारों राजू (अरशद वारसी) और शेखर (अक्षय खन्ना) के इर्द गिर्द घूमती है। राजू हीरो बनना चाहता है और शेखर निर्देशक। राजू शेखर की एक महत्वपूर्ण स्क्रिप्ट चुराकर सुपरस्टार बन जाता है। शेखर इसके बावजूद संघर्ष करता रहता है।
कहानी में तब नाटकीय मोड़ आता है जब शेखर की प्रेमिका और नवोदित हीरोइन मानसी (अमृता राव) की मुलाकात राजू से होती है। राजू से मिलने के बाद मानसी अपनी और शेखर की शादी को टालने लगती है।
शेखर अपनी पहली फिल्म राजू को लेकर बनाने जा रहा है। इस फिल्म के दौरान दोनो के अहम टकराते है और फिर दोनो में गलतफहमियां पैदा होती है।
इस फिल्म से पहली बार अमृता राव सेक्सी अवतार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











