लव आज कल: प्‍यार की नई परिभाषा

By Staff

निर्माता: दिनेश विजान, सैफ अली खान
निर्देशक: इम्तियाज अली
संगीत: प्रीतम
कलाकार: ऋषि कपूर, सैफ अली खान, दीपिका पादूकोण, राहुल खन्‍ना और फ्लोरेंस ब्रुन्‍डेल ब्रुस

जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है फिल्‍म लव आज कल प्रेम के मायने समझाते हुए नजर आएगी। फिल्‍म में दो युग के प्रेम को आधार बनाकर यह दिखाने की कोशिश की गई है समय और समाज के बदलने के साथ प्रेम की गहराई नहीं बदल जाती है। फिल्‍म में दो प्रेम कहानियां समानान्‍तर चलती है। बस दौर का फर्क है। एक पचास का दौर है जब वीर (सैफ अली खान) हरलीन को पहली नजर में ही देखकर शादी करने के लिए ठान लेता है। एक आज का दौर है जब जय (सैफ अली खान) और मीरा ( दीपिका पादूकोण) एक दूसरे से प्‍यार तो करते है ल‍ेकिन शादी से दूर भागते है।

दोनों युगों में एक चीज कामन है वह है एक दूसरे के प्रति दीवानगी और दूरी के साथ बढने वाली चाहत। निर्देशक इम्तियाज अली की पिछली दोनो फिल्‍मे सोचा न था और जब वी मेट प्‍यार पर ही आधारित रहीं है। इस फिल्‍म में भी इम्तियाज प्‍यार की नई परिभाषा गढते नजर आ रहें है।

फिल्‍म में प्रीतम का दिया गया संगीत पहले से ही लोगो के जुबां पर चढ गया है। जिसमें चोर बजारी, ट्विस्‍ट और आहूं आहूं के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X