किसान: गुलामी का नया चेहरा

By Staff

अभिनेता अक्षय कुमार, सलमान खान के बाद अब सोहैल खान और अरबाज खान अपनी घरेलू प्रोडक्‍शन की फिल्‍म किसान में सरदार की भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्‍म सोहैल खाल प्रोडक्‍शन और युटीवी मोशन पिक्‍चरस के सहयोग से बन रही है। किसान आज के संदर्भो में एक किसान परिवार की कहानी बयां करता है। फिल्‍म की पृष्‍ठभूमि में पंजाब राज्‍य को लिया गया है।

फिल्‍म में जैकी श्राफ एक किसान की भूमिका में है जिसके दो बेटे है। सोहैल और अरबाज ने जैकी के बेटे बने है। फिल्‍म में किसानों की आत्‍महत्‍या जैसे मुद्दे को लिया गया है। फिल्‍म का निर्देशन पुनीत सिरा कर रहें है। फिल्‍म के कलाकारों में दिया मिर्जा, नौहीद साइरूसी और दिलीप ताहिल के नाम भी है।

सलमान ने इस फिल्‍म के बारे में अपने ब्लॉग में लिखा है कि सोहेल खान ने किसानों की समस्याओं के ऊपर 'किसान' बनाई है। सलमान इसे एक सामाजिक संदेश देने वाली मनोरंजन प्रधान फिल्म बताते हुए लिखते हैं 'बाजार की ताकतें चाहती हैं कि किसान अपनी जमीन उद्योगों के लिए बेचें। जमीन हथियाने के लिए पूरा षड्यंत्र इस प्रकार रचा जाता है कि भाई-भाई का दुश्मन बन जाता है। यह गुलामी का नया चेहरा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X