कमबख्त इश्क: कुछ अलग अंदाज
इस शुक्रवार (3 जुलाई) को रिलीज होने जा रही फिल्म कमबख्त इश्क काफी बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म में बालीवुड के मंहगे सितारों के अलावा हालीवुड के कई सितारों ने काम किया है। फिल्म में पैसा साजिद नाडियावाला ने लगाया है।
बालीवुड से अक्षय कुमार, करीना कपूर और अमृता अरोरा मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म की कहानी विराज शेरगिल (अक्षय कुमार) और स्मृता राय (करीना कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है। दोनों एक दूसरे से काफी अलग है। जहां विराज को महिलाएं केवल प्रेम करने की वस्तु लगती है वहीं स्मृता पुरूषों के बारे में कुछ दूसरे ही विचार रखती है- आल मेन्स आर डाग्स। अब इस तरह के दो एकदम अलग मानसिकता वाले लोग कैसे एक दूसरे से प्रेम करने लगते है यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म का संगीत अनु मलिक ने अन्विता दत्त गुप्तन के सहयोग से तैयार किया है।


Click it and Unblock the Notifications