..................... Movie Preview: Dil Bole Hadippa | दिल बोले हडिप्पा: रानी बनी पुरूष - Hindi Filmibeat

दिल बोले हडिप्पा: रानी बनी पुरूष

By Staff

निर्देशक : अनुराग सिंह
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती, जूलियस
कलाकार : शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी, शर्लिन चोपड़ा, पूनम ढिल्लो, अनुपम खेर, राखी सावंत, व्रजेश हीरजी


जिन्‍हे पंजाबी संस्‍कृति पसंद है उनके लिए यश चोपड़ा की एक और फिल्‍म दिल बोले हडिप्‍पा हाजिर है। फिल्‍म में शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी मुख्‍य भ‍ूमिका में है।

वीरा (रानी मुखर्जी) एक छोटे-से गाँव में रहने वाली चुलबुली लड़की है। उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह एक लोकल थिएटर ग्रुप में काम करती है, लेकिन तेंडुलकर और धोनी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है।

रोहन (शाहिद कपूर) इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट टीम का कप्तान है और एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी है। भारत में उसके पिता की क्रिकेट टीम लगातार आठ वर्ष से एक स्पर्धा में हार रही है। अपने पिता की टीम को विजयी बनाने के लिए रोहन भारत आता है।

वीरा जिस गाँव में रहती है, वहाँ लड़कियाँ क्रिकेट नहीं खेलती हैं। लड़कों के साथ खेलने के लिए वीरा नकली दाढ़ी और पगड़ी का इस्तेमाल करती है। उसका शानदार खेल उसे रोहन की टीम में स्थान दिलवा देता है। वीर कौर अब वीर प्रताप सिंह बन जाती है।

इसके बाद वीर, रोहन और वीरा की एक ऐसी मनोरंजक यात्रा शुरू होती है, जिसमें रोमांस, हास्य और संगीत का साथ है। पंजाब की महक है। कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिस पर आपका दिल झूमकर बोल उठेगा 'हडिप्पा"।

रिलीज़ डेट : 18 सितम्बर 2009

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X