अज्ञात: रामू की थ्रिलर फिल्म
निर्देशक: राम गोपाल वर्मा
निर्माता: राम गोपाल वर्मा, रोनी स्क्रुवाला, जरीन मेहता, राम मीरचंदानी, सिद्धार्थ राय कपूर
बैनर: युटीवी मोशन पिक्चरस
संगीत: बप्पी-तुतुल
कलाकर: निशा कोठारी, नितिन रेड्डी, रवि काले, इशरत अली, कली प्रसाद मुखर्जी, हार्वे रोजीमेयर, रसिका दुग्गल, जोय फर्नान्डेस, गौतम रोडे
राम गोपाल वर्मा की फिल्म अज्ञात एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक फिल्म युनिट के चारों ओर घूमती है। फिल्म युनिट अपनी एक फिल्म की शुटिंग के लिए जंगल में जातें है। वे जंगल में जहां रूकते है वो जगह एक अजीब तरह के डरावने व्यक्ति सेतू का घर है। फिल्म का हीरा शरमन (नीतिन) एक प्रसिद्ध हीरो है जो केवल अपने मांसपेशियो और फिल्म की हीरोइन आशा (निशा कोठारी) पर ही ध्यान देता है। आशा उसे इसलिए भाव देती है क्योंकि वो बहुत बड़ा स्टार है। फिल्म का निर्देशक जेजे खुद को स्टीवन स्पीलबर्ग से कम नहीं समझता है।
फिल्म सेट का कैमरा का नहीं करता है। उसे मंगवाने में दो दिन का समय लगता है। सेतू के कहने पर सभी युनिट के लोग जंगल में घूमने की योजना बनाते है। वे घने जंगल में चले जाते है। तब शुरू होता है एक एक करके हत्या का मामला। ये हत्याएं कैसे हो रहीं है? और कौन कर रहा है? कोई बच पी पात है? यही फिल्म की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications











