..................... Mission Istaanbul | मिशन इस्तांबुल - Hindi Filmibeat

'मिशन इस्तांबुल' की एक झलक

By Super

Mission Istaanbul
मिशन इस्तांबुल की कहानी शुरु होती है देश के जाने-माने जर्नलिस्ट विकास सागर (जाएद खान) को अचानक मिले एक ऑफर से. यह ऑफर उसे मिलता है सुनील शेट्टी की तरफ से, जो इस्तांबूल स्थित एक विवादास्पद न्यूज चैनल का हेड है. इसके लिए जाएद खान के सामने बेहद आकर्षक पैकेज रखा जाता है.

ठीक इसी वक्त जाएद खान अपनी निजी जिंदगी मे मुश्किलों से जूझ रहा होता है. उसकी पत्नी श्रेया सरन से उसका तलाक हो चुका है. लिहाजा उसे यह अपनी मुश्किलों तकलीफ से भरे अतीत को भुलाने के लिए एक सही मौका लगता है. हालांकि उसे यह नहीं पता होता है कि उसका छोटा सा कदम उसकी जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव लाने जा रहा है.

जाएद खान अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले चुका होता है. अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ने का, अपना देश छोड़ने का और उस मीडिया सर्किल को छोड़ने का जिसके बीच वह इतना मकबूल हो चुका था. इसी बीच टर्किश कमांडो रिजवान खान (विवेक ओबेराय) के पास से उसके पास एक संदेश आता है.

क्या है वह संदेश? क्या जाएद खान को अपनी जिंदगी का कोई मकसद हासिल हो पाता है? फिल्म का निर्देशन किया है अपूर्व लखिया ने जो इससे पहले शूटआउट ऐट लोखंडवाला से काफी शोहरत पा चुके हैं. फिल्म में दर्शकों को हिन्दी सिनेमा के पर्दे पर कभी न देखी गई टर्की की खूबसूरत लोकेशन भी देखने को मिलेंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X