मेरे ब्रदर की दुल्हन है कॉमेडी भरी लव स्टोरी

निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अली अब्बास जफर
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : इमरान खान, कैटरीना कैफ, अली जफर, तारा डिसूजा, कंवलजीत सिंह, परीक्षित साहनी
रिलीज डेट : 9 सितम्बर 2011
मेरे ब्रदर की दुल्हन में इमरान खान यानी कुश अग्निहोत्री जिसकी उम्र 28 साल है। वह मुंबई में रहता है और फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करता है। लव के किरदार में अली जफर हैं जिनकी उम्र 30 साल है और वह इनवेस्मेंट बैंकर है। उसे अहसास होता है कि उसकी लाइफ पार्टनर देसी गर्ल होना चाहिए। देसी गर्ल तलाशने की जवाबदारी वह अपने छोटे भाई को सौंप देता है। यहां से शुरू होती है कुश को तलाश अपने भाई की दुल्हन की। वह इस दौरान कई लड़कियों से मिलता है, इसी बीच उसे कई मजेदार अनुभव भी होते हैं। आखिरकार उसकी तलाश रूकती है डिम्पल दीक्षित मतलब कैटरीना कैफ पर आकर। 27 वर्षीय डिम्पल बाहर से कुछ और है और अंदर से कुछ और। उसे बंधन में बंधकर जीना पसंद नहीं है। लव और डिम्पल के परिवार आपस में मिलते हैं। औपचारिकताएं पूरी होती हैं। शादी की तैयारी भी शुरू हो जाती है। इसी बीच हमारे हीरो कुश को डिम्पल से प्यार हो जाता है, यानी कि अपने ही भाई की होने वाली दुल्हन से। इसके बाद ऐसी मजेदार घटनाएं घटती हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। बस इसके लिए 9 सितंबर का इंतजार करें।


Click it and Unblock the Notifications











