प्यार की सच्ची कहानी है 'मौसम'

By Super

Mausam
बैनर : इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि., विस्तार रेलीगर फिल्म फंड, सिनर्जी
निर्माता : शीतल विनोद तलवार, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : पंकज कपूर
संगीत : प्रीतम
कलाकार : शाहिद कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर, अदिती शर्मा, सुप्रिया पाठक

आज पंकज कपूर को किसी पहचान की जरूरत नहीं वो खुद ही बहुत बड़ा सितारा है। अपनी आने वाली फिल्म 'मौसम' से उन्होंने अभिनय के साथ साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी अपने पैर जमाने की कोशिश की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहिद कपूर और सोनम कपूर को लिया है। शाहिद और सोनम अपने किरदार में अच्छे से ढल जाएं इसके लिए पंकज ने फिल्म की शुरूआत से ही काफी मेहनत की है।

आज के जमाने में खो चुके सच्चे प्यार को तलाश कर पर्दे पर फिल्माया गया है। यह फिल्म उम्र के चार रंगों में ढली है। जिसका हर रंग प्यार के अलग रूपों को ही बयां करता है। फिल्म की शुरूआत पंजाब के छोटे से गांव में रहने वाले पंजाबी लड़के हैरी और कश्मीरी लड़की आयत से शुरू होती है जो एक दूसरे को पसंद करने लग जाते हैं।

इस समय ये दोनो ही ना समझ है और प्यार क्या है उन्हें इस बात की जरा भी खबर नहीं है। फिल्म के दूसरे रंग में इन दोनों का आकर्षण प्यार में बदल जाता है लेकिन किसी कारण से ये दोनों बिछड़ जाते हैं और तब जाकर उन दोनों को उनके प्यार की गहराई समझ आती है।

फिल्म तीसरे और चौथे भाग में उनके प्यार का रंग और भी गहरा होता जाता है। लेकिन इस बीच उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसमें प्यार और ज़िंदगी की सच्चाई की जंग को अच्छी तरह से दिखाया गया है। हालांकि इस फिल्म को लेकर काफी परेशानियां आयी लेकिन अब जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए सोनम और शाहिद को प्रेम पत्र लिखने को कहा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X