FRIDAY कुंडली: मसान, अगर बॉलीवुड फैन हैं तो ज़रूर देखिएगा ये फिल्म!
बॉलीवुड फिल्में हमेशा ही दो तरह के दर्शकों के लिए होती है। एक जिन्हें ओम शांति ओम से लेकर दबंग तक सारी मसाला फिल्मों से प्यार होता है। और दूसरे वो जिन्हें फिल्मों से...या फिर सिनेमा से प्यार होता है। और अगर आप दूसरी श्रेणी में है तो पहले अपने लिए तालियां बजा लीजिए क्योंकि आज भी आप के अंदर कला को देखने का जज़्बा है।
और इसलिए ये फिल्म केवल और केवल आपके लिए है। फिल्म का नाम है मसान। जो रिलीज़ हो रही है 24 जुलाई को। यूं तो हम आपको फिल्मों की कुंडली देते समय ये बता देते हैं कि क्यों देखें और क्यों नहीं देखें ये फिल्म। पर इस बार ऐसा नहीं है। क्योंकि कुछ चीज़ों में खोट निकालने का कभी मन ही नहीं करता -


Click it and Unblock the Notifications











