बॉक्सिंग रिंग में कितनी मजबूती से टिकेगी एक्टर- मैरी कॉम फिल्म प्रिव्यू
प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए तो अभी तक बतौर एक्टर उन्होंने ऐसे ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें करना शायद बॉलीवुड में मौजूद हर एक एक्ट्रेस का सपना होगा। लेकिन ये मौका प्रियंका को मिला क्योंकि उन्होंने कभी भी अपने लिए कोई सीमा रेखा नहीं तय की। उनके लिए फिल्म की कहानी ही फिल्म का हीरो है। मेरी कॉम भी एक ऐसी ही फिल्म है जिससे बॉलीवुड का कोई बड़ा एक्टर या कोई 100 करोड़ क्लब वाला निर्देशक नहीं जुड़ा है। लेकिन प्रियंका ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया और फिल्म साइन की।
कहते हैं कि एक्टर अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, पसीना बहाते हैं, लेकिन मेरी कॉम एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए प्रियंका ने अपना खून तक बहाया है, सिर से लेकर अपनी बॉडी के कई हिस्सों पर चोटें खाई हैं। कुल मिलाकर मेरी कॉम प्रियंका के करियर की एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए उन्होंने बहुत कुछ ऐसा किया है जो उनके लिए बिल्कुल नया था। फिल्म भले ही इंडिया की एक टॉप की बॉक्सर मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है जिसके बारे में लोग पहले से ही जानते हों, लेकिन मेरी कॉम में बहुत कुछ ऐसा होगा जो कि देखकर दर्शक हैरान हो उठेंगे।
कम शब्दों में ये कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम का किरदार नहीं निभाया बल्कि वो खुद मेरी कॉम बन गयीं इस फिल्म के लिए। मेरी कॉम यूं तो स्पेशल है ही लेकिन फिल्म से जुडी़ कुछ खास बातें हैं जो कि आपको मेरी कॉम देखने के लिए और भी प्रेरित करेगी तो आइये जानते हैं क्या खास है मेरी कॉम में-


Click it and Unblock the Notifications











