मणिकर्णिका Review: जबरदस्त एक्शन, शानदार कंगना लेकिन ये कमी रह गई
इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं इसी बीच 2019 की सबसे पहले बिग बजट फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी कल रिलीज होने जा रही है। कंगना रनौत की इस फिल्म को तैयार होने में 2 साल का समय लगा है। वहीं कंगना का ये ड्रीम प्रोजेक्ट फाइनली 25 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के लिए कंगना ने जी-जान लगा दी है। जहां एक तरफ वे झांसी की रानी के किरदार में दिखीं.. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ये फिल्म डायरेक्ट भी की है।
[मणिकर्णिका: करणी सेना को तबाह करने वाले बयान पर माफी मागने से कंगना रनौत ने किया इंकार]
फिल्म शुरूआत से ही काफी विवादों में रही। पहले सोनू सूद ने फिल्म छोड़ी फिर डायरेक्टर ने वॉक आउट कर लिया। वहीं फिल्म बनकर तैयार हुई तो अब करणी सेना इसके पीछे पड़ गई है। बीते दिनों कंगना और करणी सेना के बीच मीडिया के जरिए वाक युद्ध देखने को मिला है। वहीं इन सबके बावजूद भी कंगना विनर बनकर निकलीं हैं और फिल्म रिलीज होने जा रही है। अब इस फिल्म को ऑडिएंस कैसा रिएक्शन देगी ये देखने वाली बात होगी।

तो चलिए इसी बात पर कंगना की मणिकर्णिका की रिलीज से पहले हम आपको बता देते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बाते जिसे आप रिव्यू मानकर एडवांस बुकिंग करने या नहीं करने का फैसला ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











