वरुण है इस शुक्रवार के हीरो- मैं तेरा हीरो फिल्म प्रिव्यू!
मैं तेरा हीरो फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि वरुण जो कि फिल्म के हीरो हैं उन्हें इलियाना डीक्रूज से प्यार हो जाता है। इलियाना भी वरुण को चाहने लगती है। लेकिन जैसा कि हर एक फिल्मी स्टोरी में होता है प्रेम कहानी बिना विलेन के पूरी नहीं होती। तो कुछ ऐसा ही मैं तेरा हीरो में होता है। वरुण और इलियाना के प्यार के बीच अंगद (अरुणोदय सिंह) आ जाता है जो कि इलियाना से शादी करना चाहता है। ये जानते हुए कि वरुण और इलियाना एक दूसरे से प्यार करते हैं अरुणोदय वरुण और इलियाना को दूर करने की पूरी कोशिश करता है और इस कोशिश में उसका साथ देती है नर्गिस फाखरी जो कि हीरो यानी वरुण से बेहद प्यार करती है।
वरुण धवन ने बचाई डेविड धवन की जान!
अब वरुण अंगद और नर्गिस के इरादों से कैसे बचकर निकलता है और अपनी लव स्टोरी को बचाता है इसी पर बेस्ड है मैं तेरा हीरो। अपने बेटे वरुण को फिल्म में एक बेहतरीन एक्टर साबित करने के लिए डेविड धवन ने पूरी कोशिश की है। उनके ऊपर भी अपने बेटे को टॉप स्टार्स के बीच खड़ा करने का थोड़ा प्रेशर तो है। हालांकि फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर को देखकर ये लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यंगस्टर्स को बहुत भाने वाली है। स्टूडेंट ऑफ दी ईयर में एक स्कूल ब्वॉय का किरदार निभाने वाले वरुण इस फिल्म में एक रोमांटिक हीरो के किरदार में बेहद जंच रहे हैं।
Did You Know- मैं तेरी हीरो फिल्म के दौरान डेविड धवन को चोट लगने की वजह से वो कुछ दवाइयां ले रहे थे। इन दवाईयों की वजह से उन्हें कुछ रिएक्शन हो गये और उनकी जान वरुण ने बचाई। वरुण ने डेविड धवन का काफी ख्याल रखा और उन्हें हमेशा सपोर्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications












