मधुर भंडारकर का नया फैशन

इस फिल्म में फैशन जगत के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनाउत और मुग्धा गोडसे अभििनत 'फैशन' मधुर भंडारकर की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है।
इसके अलावा कोंकणा शर्मा, रणवीर शूरी, अरबाज खान, नील नितिन मुकेश, करन जौहर, प्रहलाद कक्कर, डब्बू रतनानी भी छोटी भूमिकाओं में दिखाई पड़ेंगे।
इस फिल्म में विख्यात फैशन डिजाइनर वेंडेल रोड्रिक्स, मनीष मल्होत्रा जैसे फैशन डिजाइनर के साथ मधुर भंडारकर भी दिखाई देंगे।
फिल्म के संगीत के लिए इस बार नए संगीतकार सलीम - सुलेमान की जोडी़ को मौका दिया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले उनकी फिल्मों के लिए समीर टंडन ने संगीत दिया था।
फिल्म्ा के गीत संदीप नाथ और इरफान सिददीकी ने लिखे है। युटीवी मोशन पिक्चरस और भंडारकर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह अगले हफते तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो जाएगी। दर्शको को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications