WATCH OR NOT: लुका छुपी - क्यों देखें और क्यों ना देखें कार्तिक आर्यन - कृति सैनन की ये फिल्म
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म लुका छुपी 1 मार्च को रिलीज़ हो रही है और हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ कारण जिससे आप ये तय कर पाएंगे कि लक्ष्मण उतेकर की ये फिल्म देखें या नहीं देखें। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं स्त्री फेम दिनेश विजन।
कार्तिक और कृति पहली बार परदे पर एक साथ नज़र आएंगे और दोनों ने अपने बॉन्ड के बीच का इतिहास और केमिस्ट्री, हाल ही में कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दिखाने की कोशिश की है। फिल्म युवाओं के लिए ताज़ी हवा के झोंके के जैसी होगी। वैसे भी जनवरी भारी फिल्मों के नाम रहा जिनमें उरी, गली बॉय और मणिकर्णिका शामिल हैं।

ऐसे में लुका छुपी लोगों को ताज़ी हवा के झोंके जैसे लग रही है। फिल्म से युवाओं को काफी ज़्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि फिल्म में वो दो चीज़ें जिनसे युवाओं को बेहद प्यार - कॉमेडी मिला हल्का फुल्का रोमांस और लिव इन रिलेशनशिप पर चर्चा। ऐसे में फिल्म को लेकर युवाओं में क्रेज़ है।
जानिए 5 कारण फिल्म देखने के और 5 कारण फिल्म ना देखने के और फिर तय करिए कि देखें या ना देखें ये फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications











