फिल्‍मी लक पर है लक बाय चांस

By Super

Luck By Chance
जोया अख्‍तर फिल्‍म लक बाई चांस से पहली बार निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रही है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में उन्‍होंने अपने निर्देशक-अभिनेता-गायक भाई फरहान अख्‍तर को लिया है।

फिल्‍म की कहानी मुम्‍बई में अपना फिल्‍मी करियर बनाने के लिए आयी सोना (कोंकणा सेन) और विक्रम (फरहान अख्‍तर) पर आधारित है। विक्रम दिल्‍ली में अपने माता-पिता का घर छोड़कर मुम्‍बई पहुंचता है। जहां उसका दोस्‍त अभिमन्‍यू (अर्जुन माथुर) मदद उसकी मदद ‍करता है जो कि टेलीविजन में काम करता है।

विक्रम जानता है कि उसे कैसे संघर्ष करना है। सोना और विक्रम में दोस्‍ती हो जाती है जो धीरे धीरे प्‍यार में बदल जाती है। रोली (ऋषि कपूर) एक सफल फिल्‍म निर्माता है लेकिन वो साथ ही अंधविश्‍वासी है। वो अपनी फिल्‍म में उसे ही लेता है जो पहले उसकी फिल्‍म में काम कर चुका हो तथा फिल्‍म भी हिट हो चुकी हो।

वह 70 के दशक की सुपरस्‍टार नीना की 18 वर्षीय बेटी निक्‍की खुराना को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रहा है जिसमें वह नीना की पसंद के हीरो जफर खान (रितिक रोशन) को हीरो के रूप में लेना चाहती है। जफर निर्माता रोली का भी पसंदीदा कलाकार है क्‍योंकि रोली ने ही उसे फिल्‍मों में सुपरहिट एंन्‍ट्री दी थी।

लेकिन वक्‍त कुछ ऐसे करवट लेता है कि फिल्‍म के सेट पर कुछ न कुछ अपशकुन होता रहता है जिससे परेशान होकर रोली किसी और नए हीरो को लेना चाहता है। यहां विक्रम का भाग्‍य उसका साथ देता है और उसे फिल्‍म का हीरो बनने का मौका मिल जाता है।

रोली की पत्‍नी की भूमिका में जुही चावला है। डिम्‍पल कपाडिया भी एक महत्‍वपूर्ण रोल में दिखाई देंगी। फिल्‍म में ओम शांति ओम की तरह एक गाना है जिसमें लगभग सभी फिल्‍मी सितारों पर डांस फिल्‍माया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X