प्‍यार की खिचड़ी पकाने के लिए लव रेसिपी

Love Recipe
निर्माताः नूर बानो
निर्देशकः अमोल शेटगे
संगीतः समीर
कलाकारः सुहेल करीम,रानी अग्रवाल, मनोज जोशी,इमरान खान।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में ये खुला आसमां एम एल ए जैसी सीरियस टॉपिक पर आधारित फिल्मों के अलावा कॉमेडी का फ्लेवर लिए फिल्म लव रेसिपि भी रिलीज़ हो रही है।

लव रेसिपी की कहानी एक प्यार में डूबे हुए कपल राहुल और टिया के इर्द गिर्द घूमती है। राहुल एक डीजे है और उसके लिए हिन्दुस्तानी का मतलब उसके कपड़े या उसकी भाषा न होकर एक हिन्दुस्तानी होने की भावना है जो कि सिर्फ दिल से आती है। उसके अनुसार जींस और टी शर्ट पहनना उसे दूसरों से कम हिन्दुस्तानी नहीं बनाता।

पर दूसरी तरफ टिया के पिता मिस्टर प्रताप सिंह की हुन्दुस्तानियत के कुछ अलग ही पैमाने हैं और इसी वजह से उनकी नज़रों में राहुल एक बिगड़ा हुआ लड़का है। फिल्म में एक इंटरनेशनल टेरिरिस्ट कारलोस रंडाल भी है जिसके सर पर 50 करोड़ का ईनाम है।

फिल्म में कुछ एसी घटनाएं घटती हैं कि टेरिरिस्ट कारलोस रंडाल का सर की कट जाता है और राहुल के पास आ जाता है। राहुल-टिया जो कि इस बात से अंजान हैं कि वो सर इंटरनेशनल टेरिरिस्ट कारलोस रंडाल का है जिसके सर पर 50 करोड़ का ईनाम है इस सर से पीछा छुड़ाने की पूरी कोशिश करते हैं और इसी कोशिश में कई हास्यप्रद घटनाएं घटती हैं।

फिल्म के मुख्य किरदारों में सुहेल करीम,रानी अग्रवाल, मनोज जोशी,इमरान खान आदि शामिल हैं और इसके निर्देशक है अमोल शेटगे ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X