क्रिकेट की तरह है 'लव आज कल'
अभिनेता सैफ अली खान की बतौर निर्माता पहली फिल्म 'लव आज कल' के सह-निर्माता दिनेश विजन का कहना है कि उनकी यह फिल्म क्रिकेट की दो विधाओं टेस्ट और ट्वेंटी- 20 से मिलती-जुलती है। यही वजह है कि इसी फिल्म के प्रचार के लिए ट्वेंटी-20 विश्व कप के साथ गठजोड़ किया गया है।
विजन ने कहा, "क्रिकेट में दो विधाओं टेस्ट और ट्वेंटी की तरह इस फिल्म में भी दो पीढ़ियों की प्रेम कहानी है।" फिल्म में यह भी बताया गया है कि चूंकि प्यार और रिश्तों के स्वरुप में समय के साथ बदलाव आ जाता है लेकिन इसकी मूल भावना कभी नहीं बदलती।
गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन फिल्म 'जब वी मेट' से चर्चा में आए इम्तियाज अली कर रहे हैं। फिल्म में सैफ के अलावा दीपिका पादुकोण, राहुल खन्ना और ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।
दीपिका और सैफ फिल्म के प्रोमोशन के लिए लंदन भी जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications