टूटू और देव की दोस्ती..देखिये करती है कितने किल दिल- फिल्म प्रिव्यू
रणवीर सिंह, अली जफर, गोविंदा और परिणिती चोपड़ा की फिल्म किल दिल इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर से गुंडे के रुप में नज़र आएंगे और उनका साथ देंगे अली जफर व गोविंदा। किल दिल को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में एक तरफ हैं इस वक्त बॉलीवुड के सबसे जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह और दूसरी तरफ हैं उनके गुरु..गोविंदा।
किल दिल में परिणिती चोपडा़ ने भी खास भूमिका निभाई है जो कि रणवीर सिंह की लव लेडी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि देव (रणवीर सिंह) और टूटू (अली जफर) दो गुंडे हैं जो कि लोगों की सुपारी लेते हैं। एक दोनों का सामना होता है भइया जी (गोविंदा) से। गोविंदा अली और टूटू को पनाह देता है और साथ ही उन्हें सीरियल किलर बनाता है।
इसी दौरान अली की जिंदगी में आती है दिशा (परिणिती चोपड़ा) जिसके आने के बाद अली और टूटू दोनों की जिदंगी बदलने लगती है। अब दिशा के आने से फिल्म क्या मोड़ लेती है ये जानने के लिए तो आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा। फिल्हाल फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और फिल्म की सबसे खास बात है फिल्म में गोविंदा व रणबीर कपूर का डांस।
ये देखना मजेदार होगा कि गोविंदा जिन्हें बॉलीवुड का डासिंग किंग कहा जाता है..वो और रणवीर सिंह जो कि इस वक्त बॉलीवुड के सबसे जोशीले हंक कहे जाते हैं जब एक साथ परदे पर होंगे तो कौन किसे देगा जोरदार टक्कर।


Click it and Unblock the Notifications
