देखिये सलमान की किक में कितना है दम- फिल्म प्रिव्यू
सलमान खान के फैंस के लिए ये शुक्रवार बेहद खास है, आखिर पूरे एक साल बाद उनके भाई यानी सलमान खान अपनी ईदी लेने जो आ रहे हैं। फैंस बेहद उत्साहित हैं सलमान खान की फिल्म किक को लेकर जो कि इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। किक फिल्म के ट्रेलर, गानों ने अभी तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं और अब इंतजार है शुक्रवार की सुबह टिकट खिड़की खुलने का जब ये पता चलेगा कि किक बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बनाती है। किन किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती है।
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की किक फिल्म एक तेलगू फिल्म की रीमेक है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से है कि एक ट्रेन यात्रा के दौरान साइकेट्रिक शाइना (जैकलीन फर्नांडीज) हिमांशू (रणदीप हु्डा) से मिलती है। जो कि इंडिया से है। हिमांशू और शायना पहली ही मुलाकात में शादी को लेकर अपने अपने विचार एक दूसरे से शेयर करते हैं। इसी दौरान शइना , हिमाशूं से अपने पुराने अफेयर के बारे में बताती है। बातों ही बातों में शायना और हिमांशू एक दूसरे की जिंदगी को समझने लगते हैं और कहीं ना कहीं प्यार भी करने लगते हैं। आगे क्या होता है ये जानने के लिए तो आपको भाई की किक देखने सिनेमाहॉल जाना होगा।
किक फिल्म को लेकर कुछ खास बातें हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications