अक्षय कुमार इज़ बैक इन एक्शन - खिलाड़ी 786 प्रिव्यू
12 साल बाद बॉलीवुड के एक्शन किंग और खिलाडी़ अक्षय कुमार की एंट्री होने जा रही है 'खिलाड़ी 786' से। अक्षय अभी तक खिलाड़ी सीरीज की सभी फिल्मों में हीरो रहे हैं और खिलाड़ी सीरीज की हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। 'खिलाड़ी 420' के बाद ट्विंकल खन्ना से शादी हो जाने पर अक्षय ने एक्शन फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था क्योंकि उस वक्त उन्हें अपनी फैमिली के लिए खुद को सैटल करना था। लेकिन अब जबकि उनका बेटा आरव बड़ा हो गया है तो अक्षय एक बार फिर से बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रुप में उतरना चाहते हैं और ये मौका उन्हें दे रहे हैं निर्देशक आशीष आर मोहन। फिल्म में आसिन ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई है।
कहानी- 'खिलाड़ी 786' संगीत, रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरी एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म है जो की सभी उम्र के लोगों के लिए है। एक मैरिज ब्यूरो चंपक लाल के घर जन्मे मुनसुख बचपन से ही हर एक चीज में फेल होता आया है। बड़ा होकर वो अपने पिता को फैमिली बिजनेस में मदद करता है। लेकिन वो जिस भी व्यक्ति की शादी की बात चलाता है वो शादी होने से पहले ही अलग हो जाते हैं। अपने पिता को अपना महत्व समझाने के लिए वो एक अंडरवर्ल्ड डॉन टीटी भाई की बहन इंदु (आसिन)की शादी पंजाब के एक पुलिस अफसर भट्टर सिंह अका खिलाड़ी 786 से कराने की ठान लेता है।
वो टीटी भाई को ये कहने को राजी कर लेता ही कि टीटी भाई एक पुलिस ऑफीसर हैं। मनसुख को इस बात की भी थोड़ी खबर होती है कि भट्टार सिंह के पिता सट्टार सिंह और चाचा इख्तार सिंह पुलिस नहीं बल्कि एक ठग है। फिल्म की कहानी दो बहुत ही अलग स्टेट्स के परिवार वालों पर आधारित है जो कि एक दूसरे को ये जताते हैं कि वो पुलिस मैन हैं।
अक्षय कुमार को एक बार फिर से खिलाड़ी के रुप में देखने को हर कोई बेताब है। लोगों ने तो फिल्म के रिलीज होने से पहली ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहना शुरु कर दिया है। फिल्म में हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है और फिल्म के गाने गाए हैं हिमेश रेशमिया, हनी सिंह, श्रेया घोषाल, मिका सिंह, श्रीरामा चंद्रा, यशराज कपिल, जावेद अली और हर्षदीप कौर ने। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हो रही है आइये दिखाते हैं आपको 'खिलाड़ी 786' की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











