बस 1 दिन में होगा 100 करोड़ी Dhamaka, पहली बार बनी ऐसी फिल्म, रिलीज से पहले ही सुपरहिट
पहली बार लड़कियों की यारी पर बनी बॉलीवुड की एकदम हटके फिल्म वीरे दी वेडिंग ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। सोनम कपूर और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म इसी हफ्ते यानी कल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर ही वीर हैं, जिनकी वेडिंग ड्रामा में उनकी दोस्त सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया शामिल हैं।
[शराब से लेकर ड्रग्स तक, इन स्टार्स की खतरनाक लत ने मचाया तहलका, पकड़े गए.. PICS]
फिल्म की बात करें तो कहानी चार लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। मस्ती और दोस्ती में डूबी ये चारों लड़कियां शादी के कॉन्सेप्ट को लेकर काफी कंफ्यूज्ड हैं। कहानी दो की शादी हो चुकी है और दो शादी से भाग रही हैं। इस फिल्म में शादी का ड्रामा और लड़कियों की फ्रेंडशिप का ऐसा कमाल का कॉम्बिनेशन दिखाया गया है कि फिल्म एकदम हट के नजर आ रही है।

इस फिल्म में करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वहीं ट्रेलर से जाहिर है कि करीना कपूर हमेशा की तरह बेहद शानदार नजर आ रही हैं। वहीं इन एक्ट्रेसेस के अलावा इस फिल्म में अभिनेता सुमीत व्यास भी नजर आ रहे हैं। सुमीत व्यास इस फिल्म में करीना कपूर के ब्वॉयफ्रेंड के रोल में नजर आएंगे। पूरे ट्रेलर में इन्हीं दोनों की शादी दिखाई दे रही है।फैंस का तो यहां तक मानना है कि ये बड़ा धामाका कर सकती है, तो हम भी फैंस के भरोसे को जरा खंगालते हैं। आगे जानें फिल्म के बारे में वो बातें जो फिल्म को सुपरहिट बना सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











