'कल किसने देखा' एक प्रेम कहानी

By Staff

बीवी नम्बर वन, कुली नम्बर वन और हीरो नम्बर वन जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी स्टारर फिल्म 'कल किसने देखा" 12 जून से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

इस फिल्म में वासु के बेटे जैकी सहित वैशाली देसाई मुख्य भूमिका में हैं। वैशाली मनमोहन देसाई की रिश्तेदार हैं। अपने बेटे की पहली फिल्म होने के कारण वासु ने इस फिल्म में शाहरुख, अभिषेक, संजय दत्त, जूही चावला जैसे कलाकारो की गेस्ट अपीयरेंस कराई है ताकि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिल सके।

फिल्म की कहानी छोटे शहर के एक ऐसे लड़के की है जिसके पास भविष्य देखने की शक्ति है। चंडीगढ़ का रहने वाला निहाल सिंह हमेशा नई चीजें बनाने की कोशिश करता है उसकी प्रतिभा को देखकर उसकी मां उसे विज्ञान के कॉलेज में पढ़ाना चाहती है।

निहाल को मुंबई के एक विज्ञान के कॉलेज में दाखिला मिल जाता है जहां कि दुनिया उसके लिए नई है। यहीं से शुरु होता है उसका नया सफर, जहां पहले उसे नापसंद करने वाले लोग धीरे-धीरे दोस्त बन जाने हैं। कॉलेज में उसीक मुलाकात मीशा (वैशाली) से होती है जिससे उसे प्यार हो जाता है।

एक दिन निहाल को लगता है कि मीशा मुसीबत में पड़ने वाली है और उसे बचाने के चक्कर में उसका राज़ खुल जाता है। सभी लोगों को पता चल जाता है कि निहाल भविष्य देख सकता है। निहाल के भविष्य में झांकने वाली ताकत का इस्तेमाल कोई और अपने स्वार्थ के लिए करना चाहता है। इससे निहाल मुश्किल में पड़ जाता है क्या दूसरों का भविष्य देखने वाला निहाल अपना भविष्य बचा पाएगा? कल किसने देखा?

रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट दुनिया भर में इस फिल्म के 500 स्क्रीन प्रसारित करेगी। इसमें से 450 भारत में और 50 स्क्रीन अमेरिका, इंग्लैंड और सिंगापुर में प्रसारित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X