विद्या बागची के बच्चे की तलाश है 'कहानी'
निर्माता : सुजॉय घोष, कुशल गाडा
निर्देशक : सुजॉय घोष
संगीत : विशाल शेखर
कलाकार : विद्या बालन, परमब्रत चट्टोपाध्याय, नवाजुद्दीन सिद्दकी
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते होली पर आ रही है विद्या बालन की नई फिल्म कहानी, इस फिल्म में कोलकाता शाहर के हर रंग को दिखाया गया है। इस फिल्म की एक्ट्रेस विद्या बालन को कोलकाता शहर और बंग्ला संस्कृति से कुछ खास लगाव है। विद्या को भी इस फिल्म के जरिए अपने सपनों के शहर में समय बिताने का मौका मिला। देखें विद्या की कहानी का ट्रेलर
फिल्म की किरदार विद्या बागची जो की 6 महिने की गर्भवती है वह लंदन से कोलकाता आती है अपने पति की तलाश करने। वह प्रेग्नेंट है, उसे फेसटीवल से प्यार है लेकिन एक अंजान शहर में वह अकेली और उदास है। वह कोलकाता में अपने पति की तलाश में आई हैं। अपने पति को ढूंढने के सारे रास्ते बंद होते जाते हैं।
हर किसी से उसे एक ही तरह का दिलासा मिलता है कि वह जिसे तलाश कर रही हैं उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। लेकिन फिर विद्या को इस बात का अहसास होता है कि उससे कुछ छुपाया जा रहा है और अपने होने वाले बच्चे के लिए वह इस राज पर से पर्दा उठाने की ठान लेती है।
इस फिल्म के निर्देशक की बात करें तो सुजॉय घोष ने 2003 में झंकार बीट्स नाम की एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया। लेकिन इसके बाद इनकी दूसरी फिल्म अलादीन से निर्देशक के सपने चूर हो गए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त से सुपर स्टार ने काम किया लेकिन इसके बाद भी यह चल ना सकी। पर असफलता से उपर उठते हुए सुजॉय एकबार फिर से अपनी फिल्म कहानी लेकर आ रहे हैं। हो सकता है कि इसबार दर्शकों के सुजॉय की काबीलियत समझ आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications