उसे प्यार करना मौत को गले लगाना है- जिस्म 2 प्रिव्यू

निर्माता - महेश भट्ट
एक्टर - सन्नी लियोन, रणदीप हुड्डा, अरुणोदय सिंह
संगीत - आर्को प्रावो मुखर्जी
सर्टिफिकेट- ए
बैंगलोर। एडल्ट फिल्मों की स्टार सन्नी लियोन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' अगस्त 3 को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। प्यार, बदला, धोखा जैसी भावनाओं से भरी इस फिल्म में सन्नी लियोन के साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। फिल्म की एक्ट्रेस सन्नी लियोन बिग बॉस शो के चलते लाईमलाइट में आईं और उसी समय महेश भट्ट को सन्नी में एक हॉट और बेहतरीन कलाकार नज़र आई।
'बिग बॉस' शो के दौरान ही 'बिग बॉस' के घर जाकर महेश भट्ट ने खासतौर पर सन्नी लियोन के साथ अकेले में बैठकर बातचीत की और उसके बाद सन्नी को अपनी फिल्म 'जिस्म 2' जिसका निर्देशन पूजा भट्ट कर रही थीं के लिए कास्ट कर लिया। सन्नी को अपनी फिल्म में कास्ट करने को लेकर पूछने पर निर्देशक पूजा भट्ट ने बताया "मैने सन्नी को इसलिए सन्नी को उसी वजह से कास्ट किया जिस वजह से मैने जॉन अब्राहम को जिस्म के लिए किया था। मैने जिस्म फिल्म से लोगों की इस अवधारणा को तोड़ दिया है कि मॉडल एक्टिंग नहीं कर सकते। और अब पोर्नस्टार सन्नी को अपनी फिल्म में कास्ट करके मैं लोगों की दूसरी अवधारणा को भी तोड़ूंगी। 'जिस्म 2' एडल्ट लोगों के लिए एक प्रेम कहानी है। यह इंसानों के दिल, जुर्म के पैशन, बदले, धोखे जैसी भावनाओं से बनी है।"
कहानी- 'जिस्म 2' में सन्नी लियोन ने एक पोर्न स्टार की भूमिका निभाई है जिसे एक बहुत डैशिंग इंटलीजेंस ऑफिसर (अरुणोदय सिंह) द्वारा एक खूनी (रणदीप हुड्डा) को पकड़ने के लिए हायर किया जाता है। सन्नी लियोन द्वारा ऑफिसर एक सोने का जाल बिछाता है ताकि मुजरिम उसमें फंस जाए। ऐसा करते हुए सन्नी अपने बीते हुए कल को भी याद करती है जो खुशनुमा होने के साथ साथ दुखभरा भी है। और अंत में वो एक ऐसा फैसला लेती है जो उसकी खुद की जिंदगी भी दोहरी मुश्किल में पड़ जाती है।
आखिर क्या फैसाला करती है ये पोर्न स्टार और क्या है उसका अतीत? उसके फैसले से किस तरह मुश्किल में पड़ जाती है उसकी खुद की जिंदगी? इन सवालों के जवाब के लिए इंतजार करना होगा शुक्रवार 3 अगस्त का।
फिल्म ने अपने पहले प्रोमो से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरु कर दिया है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म हिट होती नज़र आ रही है। इसका प्रमोशन इतनी जबरदस्त तरीके से किया गया है कि सन्नी लियोन की भी बॉलीवुड में एक जगह बन गई है। फिल्म के पोस्टर और साथ ही फिल्म के प्रोमो में सन्नी की सेक्सी अदाएं और उनके इंटिमेट सीन्स की झलक देखकर अब हर किसी को है इंतजार पूरी फिल्म देखने का। फिल्म से जुड़े कई विवादों के चलते फिल्म बहुत समय से खबरों की सुर्खियां बना रही है। अब कुछ दिन और फिर ये फिल्म होगी सिल्वर स्क्रीन पर।


Click it and Unblock the Notifications











