जश्न: पहचान की तलाश
सन् 2009 की पहली हिट फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीनयूज देने वाले विशेष फिल्मस अपनी अगली फिल्म जश्न को लेकर हाजिर है यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट है और निर्देशन का काम हसनैन एस हैदराबादवाला और रक्षा मिस्त्री ने किया है। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसने लॉस एंजेलिस शहर को काफी प्रभावित किया था।
फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर है जो संगीत की दुनियां में अपना मुकाम बनाना चाहता है। उसके माता पिता नही है सिर्फ एक बड़ी बहन है। बड़ी बहन एक अमीर आदमी की रखैल बनकर भाई की सारी इच्छाओं को पूरा करती है। उसे बहन की इस हकीकत के बारे में पता नही है। जिस दिन उसे बहन की सच्चाई का पता चलता है तो वह बूरी तरह से टूट जाता है। इस दौर में उसका साथ उसकी एक दोस्त देती है जिसे वह प्रेम करता है। वह अपनी दोस्त की मदद से अपने दुख से निकलने में कामयाब होता है और एक दिन बड़ा गायक बन जाता है।
फिल्म में अध्ययन सुमन, अंजना सुखानी, शाहाना गोस्वामी और पाकिस्तानी कलाकार हुमायुं सइद ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications











