हथियारों से मिलेगी जन्नत!
निर्माताः महेश भट्ट
निर्देशकः कुणाल देशमुख
संगीतः प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकारः इमरान हाशमी, इशा गुप्ता, रणदीप हुडा, मनीष चौधरी
रिलीज डेटः 4 मई 2012
शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म जन्नत 2 साल 2008 में रिलीज हुई जन्नत का सीक्वल है। जन्नत 2 की कहानी और किरदार पूरी तरह से नए हैं। इसका प्रमोशन भी जन्नत के नाम पर ही किया गया है क्योंकि वह हिट थी। फिल्म की कहानी सोनू यानि इमरान हाशमी के ही इर्द गिर्द घुमती है जो कि गलियों का दादा है।
सोनू के ख्वाब काफी बड़े हैं वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह तेजी से पैसा कमाना चाहता है इसलिए वह अवैध हथियारों को बेचता है। सोनू लोकल बनी हुई बंदूकों को बेचता है और यह जानने की कभी कोशिश नहीं करता कि सामने वाला उस बंदूक से क्या करेगा।
अपने लिए जन्नत खोज रहा सोनू धीरे-धीरे नर्क में फंसता जाता है। जाह्नवी तोमर यानि इशा गुप्ता को सोनू चाहता है। जाह्नवी एक मिडिल क्लास लड़की है जो एक स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर है। उस अस्पताल को बचाने के लिए वह फंड जमा कर रही है। जाह्नवी के लिए सोनू अपने आपको बदलना चाहता है, लेकिन पुरानी आदतें आसानी से नहीं पिछा नहीं छोड़ती।
तभी अचानक सोनू की जिंदगी में एसीपी प्रताप रघुवंशी यानि रणदीप हुडा की इंट्री होती है। प्रताप अवैध हथियारों की बिक्री को पूरी तरह से रोकना चाहता है साथ ही उन लोगों को सजा दिलाना चाहता है जो इस तरह का काम करते हैं। ऐसे में वह सोनू की मदद लेता है। यह काम इतना आसान नहीं है इस काम से तीनों सोनू, प्रताप और जाह्नवी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। यही कहानी है जन्नत 2 की।


Click it and Unblock the Notifications











