#WatchOrNot: प्रियंका का अ'जय' इफेक्ट और गंगाजल का डबल एक्शन!
प्रियंका चोपड़ा स्टारर जय गंगाजल 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है और प्रकाश झा ने प्रियंका चोपड़ा को एंग्री यंग वूमन अवतार में पेश किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा धमाकेदार तरीके से 2016 के एंग्री यंग वूमन की शुरूआत करेंगी। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है।
[राजनीति 2 सीक्वल: अजय- प्रियंका Vs रणबीर - कैट]
जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक एसपी की भूमिका में नज़र आएंगी जिसके अंदर जज़्बा है और लगन है अपने आस पास हो रहे गलत को बदलने की। और इस बार प्रियंका चोपड़ा का बखूबी साथ दिया है प्रकाश झा जो सहयोगी भूमिका में दमदार लग रहे हैं।
[बॉलीवुड की बेस्ट FEMALE पुलिस ऑफिसर]
फिल्म कहानी है एक भ्रष्ट जिले की जहां नेताओं का आतंक है और ये यूपी, बिहार के हर जिले की कहानी है। लेकिन जिस दम के साथ प्रियंका चोपड़ा लड़ने की कोशिश करती हैं वो धमाकेदार है।
जानिए क्यों देखें क्यों ना देखें ये धमाकेदार एक्शन फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications













