प्रिव्यू- जब तक है जान
शाहरुख खान संग कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा का रोमांस, यश चोपड़ा का परफेक्ट निर्देशन और ए.आर. रहमान का दिल को छू देना वाला संगीत। ये कुछ बातें हैं जो हर किसी को थियेटर की तरफ खींच रही है। जब तक है जान फिल्म कल यानी शुक्रवार 13 नवंबर को रिलीज हो रही है। हर किसी को इस दीवाली सबसे ज्यादा इंतजार है यश चोपड़ा की इस आखिरी यादगार प्रेम कहानी का जब शाहरुख खान एक बार फिर से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुछ कुछ होता है के राज और राहुल का किरदार फिर से निभाएंगे।
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने। फिल्म का निर्देशन किया है यश चोपड़ा ने और फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा। फिल्म में संगीत दिया है ए.आर.रहमान ने और फिल्म का कुल बजट है 50 करोड़।
फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म की नयी जोड़ी शाहरुख खान और कैटरीना कैफ हिट हो चुके हैं। फिल्म की दूसरी जोड़ी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को भले ही इतनी पब्लिसिटी नहीं मिल रही है लेकिन इसके बावजूद दोनों की जोड़ी को दर्शकों का प्यार पहले भी मिल चुका है रब ने बना दी जोड़ी में।
जरुर देखें: इस फिल्म में शाहरूख-अनुष्का ने दौड़ाई बुलेट
शाहरुख खान अब से पहले कई बार सफल लव ट्राइंगल बना चुके हैं और उनके ये सभी किरदार आज तक लोगों के दिल में बसते हैं साथ ही वो सभी फिल्में भी सुपरहिट साबित हुई हैं। एक बार फिर से शाहरुख खान कुछ वही जादू चलाने आ रहे हैं। देखना है कि क्या इस बार भी किंग ऑफ रोमांस का जादू लोगों के दिलों पर चल पाएगा। कैटरीना कैफ और शाहरुख खान की जोड़ी क्या शाहरुख और काजोल की जोड़ी की सफलता को दोहरा पाएगी? आइये जानते हैं जब तक है जान की कहानी।


Click it and Unblock the Notifications