सत्ता पाने की जंग में जन्मी प्रेम कहानी 'इश्कजादे'
निर्माताः आदित्य चोपड़ा
निर्देशकः हबीब फैजल
संगीतः अमित त्रिवेदी
कलाकारः अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
रिलीज डेटः 11 मई 2012
इश्कजादे एक छोटे से शहर में गुंडागर्दी और लड़ाई के बीच उपजे दो लोगों की प्रेम कहानी है। वे पैदा तो केवल नफरत करने के लिए ही हुए थे, लेकिन फिर अचानक ही वो एक दूजे को प्यार करने लगते हैं। अपने आपको बड़ा बताने के लिए दो परिवार हमेशा ही लड़ते रहते हैं। इस गांव में नफरत, बदला, छल और गोलियों की आवाजों के अलावा कोई भाषा सुनाई ही नहीं देती है।
परमा यानि अर्जुन कपूर की उम्र कुछ खास नहीं है। गुस्सा हमेशा उसकी नाक पर रहता है। परमा के आदर्श उसके दादा हैं। परमा की एक ही ख्वाहिश है कि वह अपने आपको दादा के आगे साबित करें कि वह योग्य है। अपने परिवार का नाम और ताकत का प्रदर्शन करना परमा को पसंद है। परमा के दादा अगला चुनाव लड़ने वाले हैं। अपने दादा को चुनाव जिताना परमा का एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।
जोया यानि परिणीति चोपड़ा एक राजनीतिक परिवार से है। एमएलए बनना उसका सपना है। परिवार में इकलौती लड़की होने के कारण उसे खूब लाड़ प्यार मिला है, लेकिन वह बिगड़ैल नहीं है। वह साहसी है, लेकिन साहस और बेवकूफी के अंतर से अच्छी तरह परिचित है। इन दोनों के परिवार में शुरू हो जाती है सत्ता पाने की जंग और इस जंग में जन्म लेती है एक प्रेम कहानी।


Click it and Unblock the Notifications











