पहली फिल्म से बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर, जानें क्यों देखनें जाएं ईशान खट्टर की ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’
बॉलीवुड में इन दिनों नई एंट्री का दौर चल रहा है। इस हफ्ते एक नए और प्रॉमिसिंग स्टार की फिल्म आ रही है। ये स्टार हैं ईशान खट्टर, ईशान यूं तो जाह्नवी कपूर के साथ आने वाली फिल्म धड़क के लिए सुर्खियों में रहते हैं लेकिन उनकी पहली फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। ये फिल्म है 'बियॉन्ड द क्लाउड्स'। माजिद मजीदी निर्देशित अपनी पहली ही फिल्म में ईशान खट्टर इंटेस किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं ट्रेलर के बाद से ही ईशान खट्टर को काफी तारीफें मिल रही हैं।
[गोविंदा लौटे हैं पार्टनर के साथ - देखिए POSTER और कर लीजिए बुकिंग]
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में ईशान खट्टर ने धोबी घाट के एक युवक का किरदार अदा किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी मुंबई शहर से जुड़ी हुई है। वहीं इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मालविका मोहनन भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वे बड़ी बहन के रोल दिखाई देंगी। ये फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

ये फिल्म हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाओं में रिलीज हो रही है। ईशान खट्टर को हाल ही में उनकी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए ही टर्की के इंटरनेशनल बोस्फोरुस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म में इशान खट्टर ने ऐसा कमाल कर दिया है कि उन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है। आगे जानें 5 कारण जिनकी वजह से आप 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' जैसी फिल्म को मिस नहीं कर सकते-


Click it and Unblock the Notifications











