FRIDAY कुंडली: लड़कों के 'दिल' और 'दर्द' समझेगी HUNTERRR
इस शुक्रवार को फैंटम फिल्म्स हंटर नाम की सेक्स कॉमेडी लेकर आ रही हैं। फिल्म अपनी रिलीज़ से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी ने फिल्म का टॉपिक काफी अलग और हटके उठाया है। उनकी मानें तो फिल्म युवा लड़कों का प्यार और सेक्स को लेकर कन्फ्यूजन दिखाती है।
फिल्म में गुलशन देवैया मंदर नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो सेक्स के प्रति कुछ ओवर एक्साइटेड है। हालांकि भारतीय समाज में सेक्स को काफी हौवा माना जाता है, लेकिन यह फिल्म यंग जनरेशन की सोच को खुलेपन के साथ सामने रखती है। बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी पर कई मूवी बन चुकी हैं, लेकिन हंटर की कहानी हर लड़के को आपस में जोड़ती है। इसके अलावा फिल्म में बोल्डनेस का पूरा मसाला लगाने के लिए राधिका आप्टे तैयार हैं।
More from Filmibeat
friday release radhika apte altaf raja hunterr anurag kashyap राधिका आप्टे box office हंटर अनुराग कश्यप


Click it and Unblock the Notifications











