हमशक्ल्स प्रिव्यू- तैयार हैं तीन लोगों के ट्रिपल रोल के लिए
हिंदी सिनेमा में एक्शन हो या इमोशन और या कॉमेडी, हर जोनर की फिल्मों में नये नये एक्सपेरिमेंट्स होते रहते हैं। अपने कॉमेडी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना चुके साजिद खान ने भी कॉमेडी में एक नया एक्सपेरिमेंट किया है अपनी अगली फिल्म हमशक्ल्स में। अभी तक आपने फिल्मों में हीरो के डबल रोल देखे हैं, लेकिन साजिद एक नया कंसेप्ट लेकर आए हैं जिसमें आपको एक ही किरादर को तीन हमशक्ल्स दिखाई देंगे। साजिद खान अपने इस नये एक्सपेरिमेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। साजिद खान का कहना है कि अभी तक बॉलीवुड में इस तरह का कंसेप्ट नहीं आया है।
हमशक्ल्स में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साथ इन तीनों का साथ देने के लिए बॉलीवुड की तीन सेक्सी व हॉट एक्ट्रेसेस ईशा गुप्ता, बिपाशा बासु और तमन्ना भाटिया भी हैं। सैफ अली खान का कहना है कि वो काफी उत्साहित हैं इस बात को लेकर कि पहली बार साजिद खान व रितेश देशमुख के साथ वो कॉमेडी कर रहे हैं। सैफ ने फिल्म में अपने ससुर रंधीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और भी कई बॉलीवुड एक्टर्स की मिमिक्री भी की है। सैफ का कहना है कि किसी की नकल उतारना बेहद मुश्किल काम है।
रितेश देशमुख सैफ के साथ काम करके बेहद खुश हैं, उनका कहना है कि हर एक एक्टर का अलग अलग स्टाइल होता है और सैफ की कॉमिक टाइमिंग बहुत ही बेहतरीन है। आइये देखते हैं हमशक्ल्स फिल्म से जुड़ी और कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











