Prview: बड़ी चंट है हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया..
शुक्रवार को पर्दे पर महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट की चौथी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके हीरो वरूण धवन हैं जिनके साथ ही आलिया ने अपना फिल्मी करियर स्टार्ट किया था। आलिया और वरूण रीयल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं इसकी वजह से फिल्म के निर्देशकों को पूरा भरोसा है कि दोनों की रीयल कमेस्ट्री पर्दे पर भी लोग महसूस करेंगे।
फिल्म के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं इस फिल्म के जरिये टीवी के हॉट हीरो में से एक सिद्धार्थ शुक्ला भी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे है। फिल्म एक कॉमिक लवस्टोरी है जिसमें आलिया भट्ट ने एक बिंदास, बिगड़ैल और चंट रईसजादी का रोल प्ले किया है।
Pics: फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'
जबकि फिल्म में वरूण धवन एक सीधे-सादे क्रिकेट प्रेमी 'हम्प्टी शर्मा' बने हैं जिनकी दुल्हनिया बनीं हैं काव्या प्रताप सिंह यानी की आलिया भट्ट। फिल्म में वो सारे फ्लेवर नजर आ रहे हैं जो कि आजकल एक सफल फिल्म के लिए चाहिए होते हैं।
फिल्म में देसी हीरो के अंदाज में वरूण धवन शानदार दिख रहे हैं तो वहीं उनकी देसी दुल्हनियां आलिया भी कुछ कम नहीं हैं। फिल्म में वो करीना की फैन हैं तो वहीं फिल्म में विदेशी विलेन का रोल बालिका वधु फेम सिद्धार्थ शुक्ला निभा रहे हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।
आईये जानते हैं कि क्यों देखें हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया..हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया..


Click it and Unblock the Notifications











