सीटी बजाओ हिम्मतवाला आ गया- हिम्मतवाला प्रिव्यू

जी हां हिम्मतवाला फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर से फिल्म को देखने के लिए उत्सुक बैठे दर्शकों ने फिल्म रिलीज से एक दिन पहले ही बोलना शुरु कर दिया है कि सीटी बजाओ हिम्मतवाला आ गया है। अजय देवगन और तमन्ना की फिल्म हिम्मतवाला कल यानी 29 मार्च को सिनेमाहॉल में लगेगी। फिल्म का निर्देशन किया है साजिद खान ने और ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई जीतेंद्र और श्रीदेवी की फिल्म हिम्मतवाला का रीमेक है। फिल्म में इस बार जीतेंद्र का किरदार निभा रहे हैं अजय देवगन और श्रीदेवी के किरदार में दिखेंगी तमन्ना। तमन्ना एक तमिल एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म से तमन्ना और अजय को काफी उम्मीदे हैं।

कहानी- अजय देवगन और तमन्ना की फिल्म हिम्मतवाला की कहानी एक गरीब औरत के बेटी की कहानी है जो एक बड़े शहर में रहता है। उसके पिता एक गांव में स्कूल मास्टर थे जिन्हें गांव के कुछ गुंडे मार देते हैं। अजय देवगन शहर से गांव वापस आता है अपने पिता का बदला लेने के लिए। फिल्म में ज़रीना वाहेब ने अजय देवगन की मां का किरदार निभाया है। फिल्म में परेश रावल, महेश मांजरेकर और अध्ययन सुमन ने भी मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म में अजय देवगन बेहतरीन कॉमेडी करते दिखेंगे। तमन्ना ने भी अजय दे्वगन का खूब साथ दिया है।

अजय देवगन और तमन्ना पहली बार एक साथ दिखेंगे। साजिद खान ने हाल ही में मीडिया से कहा कि हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को स्टार बनाया था। उन्होंने कहा "मैं श्रीदेवी को पर्सनली नहीं जानता इसलिए मैं उनसे हिम्मतवाला फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की। मैंने जीतेंद्र से फिल्म के बारे में बात की थी और वो बहतु खुश थे कि फिल्म का रीमेक बन रहा है और मैं उसे बना रहा हूं। जीतेंद्र ने कहा कि मैं सबसे सही इंसान हूं फिल्म का रीमेक बनाने के लिए। उनके अनुसार मैं उस समय की फिल्म को अच्छी तरह से समझ सकता हूं।" हिम्मतवाला फिल्म को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। हर कोई फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। लोगों ने ट्विटर पर भी फिल्म के बारे में ट्वीट करना शुरु कर दिया है। तनीषा मुखर्जी ने ट्वीट किया "हिम्मतवाला फिल्म पूरी तरह से फनी और क्रेजी फिल्म है। मुझे फिल्म बेहद पसंद आ रहे हैं। खुद को हंसने और तालिया बजाने से रोक ही नहीं पा रही हूं। सीटी बजाओ। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X