इम्तियाज अली के हाइवे के इंतजार में फैंस- पेश है फिल्म प्रिव्यू!

रॉकस्टार से दर्शकों के दिलों को छू लेने वाले निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे के इंतज़ार में एक बार फिर से लोग बेताब हुए जा रहे हैं। अक्सर फिल्मों को स्टार पावर के चलते बिकते देखा गया है लेकिन इम्तियाज अली की फिल्मों के साथ ऐसा नहीं है। यहां पर लोगों को यकीन है कि इम्तियाज अली ने अगर फिल्म बनाई है तो कहीं ना कहीं फिल्म दर्शकों के दिलों को छुएगी। उनके एहसासों को बाहर लाएगी और हॉल से बाहर निकलते हुए वो एक फिल्म की कहानी नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्सपीरियंस लेकर बाहर आएंगे। आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की फिल्म हाइवे से भी दर्शकों को ऐसी ही उम्मीद है। ये फिल्म किसी स्टार की नहीं बल्कि ये फिल्म एक सफर है। जो सिर्फ परदे पर कलाकार करते हुए नहीं दिखाई देंगे बल्कि दर्शक भी खुद को इस सफर का हिस्सा महसूस करेंगे।

हाइवे फिल्म की कहानी बहुत ही हटकर और एक सफर पर आधारित है। इस सफर में शामिल हैं महाबीर भाटी (रणदीप हुड्डा) और वीरा (आलिया भट्ट) महाबीर गलती से हाइवे पर वीरा का किडनैप कर लेता है। उसे पता नहीं होता कि वीरा दिल्ली के एक बहुत बड़े और जानी मानी हस्ती मिस्टर त्रिपाठी की बेटी है। महाबीर को जब पता चलता है तो सभी उसे कहते हैं कि वो वीरा को छोड़ दे नहीं तो वीरा के पिता उसे जान से मार देंगे। लेकिन महाबीर अमीरों से अपनी कुछ पर्सनल दुश्मनी के चलते बदला लेने की सोचता है और तय करता है कि वो वीरा को कहीं बेच देगा। लेकिन इस हाइवे के सफर के दौरान वीरा और महाबीर एक दूसरे के बारे में इतना जान जाते हैं और एक दूसरे के इतना करीब आ जाते हैं कि उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

लेकिन फिल्म की कहानी इतनी भी सिंपल नहीं है। कहानी में बहुत से ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो कि आपको फिल्म के अंत तक बांधे रखेंगे। साथ ही फिल्म के गाने तो आपको हर बार एक नया ही एहसास कराएंगे। आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा दोनों ने ही फिल्म में बेहतरीन काम किया है। आइये फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस और फिल्म के बारे में कुछ और बातें विस्तार से जानते हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X