..................... Hate Story | Paoli Dam | Vikram Bhatt | Preview | Revenge of Women | हेट स्टोरी | पाउली दम | विक्रम भट्ट | प्रिव्यू | औरत का बदला - Hindi Filmibeat

एक औरत जो बदले के लिए करती है 'शरीर' का इस्तेमाल

निर्माता: विक्रम भट्ट
निर्देशक: विवेक अग्निहोत्री
संगीत: हर्षित सक्सेना
कलाकार: पाउली दाम, गुलशन देवैया, निखिल द्विवेदी, मोहन कपूर
रिलीज डेट: 20 अप्रैल 2012

फिल्म हेट स्टोरी उस समय लोगों के बीच सुर्खियों का कारण बनी जब इस फिल्म का पहला पोस्टर लॉच किया गया। इस पोस्टर में एक महिला बैकलेस नजर आ रही थीं। फिर हर किसी की दिलचस्पी यह जानने में हुई कि ये बोल्ड बाला आखिर कौन है। बाद में पता चला कि यह बंगाली अभिनेत्री पाउली दम है जिन्होंने बंगाली फिल्म 'कालबेला' में काम कर चुकीं हैं।


'हेट स्टोरी' एक पत्रकार काव्या, पाउली दम के सेक्स वर्कर बनने और फिर अपनी सेक्सुअलीटी से उन लोगों से बदला लेने की कहानी है जिन्होंने काव्या के साथ शोषण किया है। काव्या एक मशहूर जर्नलिस्ट है। वह एक सीमेंट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर एक लेख छापती है, जिसके कारण सीमेंट कंपनी के मालिक सिद्धार्थ धनराजगिरी यानि गुलशन देवैया अपनी कंपनी को बदनाम करने वाली काव्या की सेवाएं लेकर उसका प्रोफेशनली और सेक्सुअली शोषण करता है।

इसके बाद अपना सबकुछ लुटा चुकी काव्या की जिंदगी का मकसद सिर्फ सिद्धार्थ से बदला लेना बन जाता है। वह सिद्धार्थ से बदला लेने के लिए हर हद से गुजर जाती है। इसका असर काव्या के परिवार और उसके नजदीकी दोस्त विकी निखिल द्विवेदी पर भी पड़ता है जो उसे बहुत प्यार करता है। क्या काव्या बदला लेने में सफल होती है? बदला लेने के लिए वह किस तरह के रास्ते पर चल निकलती है। इन सारे सवालों के जवाब आपको फिल्म 'हेट स्टोरी' देखने पर मिल जाएंगे। देखें हेट स्टोरी के होश उड़ा देने वाला वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X