हैप्पी न्यू ईयर फिल्म प्रिव्यू- मोहिनी की अदाएं और चार्ली का एक्शन
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की रिलीज के लिए सिर्फ एक दिन रह गया है। फिल्म को लेकर शाहरुख खान के फैंस में बेहद उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म की मार्केटिंग की बात की जाए तो शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रैटजी का प्रयोग करते हुए फिल्म को देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पॉपुलर कर दिया है।
हैप्पी न्यू ईयर के गाने भी लोगों द्वारा काफी पसंद किये जा रहे हैं। शाहरुख खान का कहना है कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इससे पहले इतने बड़े लेवल पर किसी ने फिल्म नहीं बनाई है। फिल्म डांस पर आधारित है। शाहरुख खान व फराह खान इस फिल्म को बनाने के लिए लगभग 10 साल से प्लानिंग कर रहे थे लेकिन हर बार कुछ न कुछ मुश्किलों के चलते फिल्म नहीं बन पाई।
अभी तक सलमान खान की किक इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है और सभी को उम्मीद है कि शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर किक के रिकॉर्ड को जरुर तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











