गुंडे नहीं ये प्यार में पागल मुंडे हैं- गुंडे फिल्म प्रिव्यू
यहां तक इस जोड़ी को शोले फिल्म के अमिताभ और धर्मेंद्र और राम लखने के अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ से भी कंपेयर किया जा रहा है। लेकिन खुद रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का कहना है कि इन बड़े और बेहतरीन एक्टर्स के साथ अपना कंपेयर करने की तो वो सोच भी नहीं सकते। गुंडे फिल्म सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं ये एक प्रेम कहानी भी है।
गुंडे फिल्म की कहानी दो गुंडों बाला और विक्रम के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दोनों हीरो सिस्टम के अगेंस्ट जाते हैं। कहानी में जब दोनों बच्चे होते हैं तो उस वक्त हिंदुस्तान बंटता है और बांग्लादेश बनता है। बांग्लादेश बनने के दौरान कई सारे रेफ्यूजी हिंदुस्तान के अंदर आए। उसमें विक्रम और बाला भी थे। उन्हें सिस्टम की तरफ से उनका हक नहीं मिला तो उन्होंने अपना हक छीनकर ले लिया। वो अपना पेट पालने और जीने के लिए उन्होंने कोयला चुराना शुरु किया।
उस समय चलती ट्रेन से कोयला चुराना पैसे कमाने के लिए बहुत आम बात थी। विक्रम बाला ने टिंबर में काम किया, एलपीजी में काम किया और इस तरह से वो कलकत्ता के सबसे बड़े गुंडे बन जाते हैं। उनके खिलाफ सिस्टम के पास कोई सबूत ही नहीं है। तब सिस्टम की तरफ से सत्यजीत यानी इरफान खान को भेजा जाता है। लेकिन जब सत्यजीत आता है तो दोनों गुंडे प्यार में ही खोये हुए रहते हैं। वो अपने प्यार में व्यस्त हैं और सिस्टम उनके खिलाफ कदम उठाने के लिए नये नये प्लान बना रहा है।
फिल्म में वो सभी मसाले डाले गये हैं जो कि सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्सेस दोनों के दर्शकों के अट्रैक्ट करेगी। दोनों जगहों के दर्शकों के लिए ये एक बहेतरीन एक्सपीरिंयस होगा ऐसा मानना है अर्जुन कपूर का। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह फिल्मो में आने से पहले से एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे के दोस्त थे। गुंडे फिल्म ने दोनों की दोस्ती को और भी करीबी बना दिया और अब दोनों एक दूसरे के बारे में इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा जानते हैं। रणवीर और अर्जुन के अलावा इन गुंडों की कॉमन लव लेडी प्रिंयका चोपड़ा भी गुंडे फिल्म का मेन अट्रैक्शन हैं। प्रिंयका ने फिल्म में एक बार डांसर का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications












