अनुराग की 'गुलाल' प्रदर्शन को तैयार

जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइज लिमिटेड (जीईईएल) के बैनर तले बनी इस फिल्म में आधुनिक भारत को ढकोसलों से भरपूर अपने पुरातन रीति-रिवाजों के जंजाल से निकलने का प्रयास करते दिखाया गया है।
यह फिल्म 13 मार्च को प्रदर्शित होगी। कश्यप ने यह फिल्म हिंदी फिल्म जगत के महान गीतकार शकील बदायूंनी को समर्पित की है। शकील साहब ने गुरुदत्त की फिल्म 'प्यासा' के लिए एक गाना लिखा था, जिसके बोल थे-'ये महलों, ये तख्तों, ये ताजों की दुनिया', यह फिल्म काफी हद तक इसी गाने की आत्मा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 'गुलाल' में के के मेनन ने प्रमुख किरदार निभाया है।
इसके अलावा दीपक डोबरियाल, आदित्य श्रीवास्तव और सीमा रहमान ने भी इसमें बेहतरीन भूमिका निभाई है। इस फिल्म के जरिए मशहूर मॉडल जेसी रंधावा बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म के माध्यम से राजा चौधरी, आयशा मेनन और अभिमन्यु सिंह जैसे टेलीविजन कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म में संगीत पीयूष मेहता ने दिया है।
पीयूष ने ही फिल्म के गीत भी लिखे हैं। फिल्म की कहानी कश्यप, राजा चौधरी और अपर्णा चतुर्वेदी की सोच की देन है। कश्यप का दावा है कि यह फिल्म भारतीय फिल्म जगत में एक बार फिर कविताओं पर आधारित गानों की वापसी कराएगी। इसके गाने प्रेरणादायी और अंतर्रात्मा को झंकझोरने वाले हैं।
कुल मिलाकर यह फिल्म ड्रामा से भरपूर एक थ्रिलर है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











