हमेशा की तरह हम आपके लेकर आ गए हैं इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर सितारों की कुंडली। 2 जुलाई को रिलीज़ हो रही हैं दो फिल्में अरशद वारसी, अमित साध, रोनित रॉय, अदित हैदरी स्टारर गुड्डू रंगीला और टीना आहूजा, धर्मेंद्र, गिप्पी ग्रेवाल स्टारर सेकंड हैंड हसबैंड।
दोनों ही कम बजट फिल्में हैं पर एक कॉमेडी है तो दूसरी एक सीरियस मुद्दे पर बनी हल्की फुल्की फिर भी गहरी फिल्म है। आइए जान लीजिए वो कारण जो बनाते हैं फिल्म को अलग और तय करिए कि इस शुक्रवार देखें कौन सी फिल्म -
गोविंदा का रसूख या सलमान शाहरूख का नाम
गुड्डू रंगीला में केवल एक जगह सलमान शाहरूख का फोटो दिखाकर किडनैपिंग की गई है लेकिन वो फिल्म की यूएसपी है वहीं सेकंड हसबैंड से गोविंदा की बेटी टीना आहूजा डेब्यू करने जा रही हैं।
प्लॉट
गुड्डू रंगीला की कहानी है खाप पंचायत पर बनी एक किडनैपिंग की। पर धीरे धीरे फिल्म एक सीरियस मोड़ लेती है। वहीं सेकंड हैंड हस्बैंड अपनी पुरानी बीवी से परेशान एक आदमी की कहानी है जिसे अपनी नई गर्लफ्रेंड से शादी करनी है।
कास्ट
गुड्डू रंगीला में अरशद-अमित की कॉमेडी के साथ रोनित रॉय का गुस्सा है तो सेकंड हैंड हसबैंड में गोविंदा की बेटी टीना और पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ धर्मेंद्र का तड़का।
क्या है खास
गुड्डू रंगीला में रोनित रॉय पहली बार विलेन के किरदार में दिखने वाले हैं वहीं गिप्पी और टीना का डेब्यू भी देखने लायक है।
म्यूज़िक
गुड्डू रंगीला के गाने अच्छे हैं और माता का ई मेल तो लोग काफी इंजॉय कर रहे हैं। वहीं सेकंड हैंड हसबैंड में पंजाबी फ्लेवर मिलेगा।
हिट या मिस
अगर दोनों में से एक फिल्म चुननी हो तो गुड्डू रंगीला में जॉली एलएलबी फेम सुभाष कपूर का निर्देशन है वहीं सेकंड हैंड हस्बैंड में कॉमेडी का डोज़।


Click it and Unblock the Notifications