ओये घनचक्कर बाबू- फिल्म प्रिव्यू
विद्या बालन और किसिंग किंग यानी इमरान हाशमी की एक साथ दूसरी फिल्म घनचक्कर कल यानी 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। घनचक्कर फिल्म शादी के बाद विद्या बालन की पहली फिल्म होगी। वो भी कॉमेडी का बेहतरीन तड़का लिये। इस महीने रिलीज होने वाली ये तीसरी कॉमेडी फिल्म है इससे पहले धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना और फरहान अख्तर की फिल्म फुकरे रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिला हालांकि दोनों में से फुकरे ने अच्छी कमाई की। लेकिन पिछले महीने के अंत में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी ने अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों की कमाई को कम कर दिया। अब देखना है कि विद्या और इमरान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग जमाती है।
कहानी- घनचक्कर फिल्म की कहानी है संजू (इमरान हाशमी) की जो कि चोरी और लूट का काम करता है। एक दिन संजू सोचता है कि उसे इस क्राइम की जिदंगी से छुटकारा चाहिए और इसके लिए वो आखिरी बार एक बड़ी चोरी करने का प्लान बनाता है। संजू दो बड़े क्रिमिनिल्स के साथ मिलकर एक बैंक लूटने का फैसला करता है। तीनों मिलकर बैकं लूटते हैं और फिर डिसाइड करते हैं कि संजू इन पैसों को संभालकर रखेगा। जब तक सारी परिस्थितियां ठीक नहीं हो जातीं। तीन साल तक संजू उन पैसों को कहीं छुपाकर रखता है और तीन साल बाद दोनों क्रिमिनल वापस आते हैं।
संजू से मिलने के बाद जब दोनों क्रमिनल अपना हिस्सा मांगते हैं तो संजू उन्हें पहचानने से भी इंकार कर देता है। संजू की पत्नी नीतू (विद्या बालन) संजू के इस पैसों के चक्कर में काफी परेशान होती है। क्या संजू वाकई में अपनी याद्दाश्त खो चुका है या फिर वो इन दोनों को बेवकूफ बनाकर सारे पैसे हड़पना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications











