गैंगस्टर मेरे लिए लकी है: कंगना

लंबे अरसे के बाद कंगना रनाउत ने पहली बार फिल्म शूटआउट एट वडाला के लिए कुछ कहा है। अभी तक तो उनकी और शूटआउट की निर्माता एकता कपूर के मतभेद की ही खबरें आ रही थीं लेकिन इस बार कंगना ने कहा कि वह फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' की सफलता से काफी खुश औऱ उत्साहित हैं इस बात के लिए वह एकता कपूर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है। उनके और एकता के बीच में कोई भी प्राब्लम नहीं है।

अपनी सफलता से अतिउत्साहित कंगना ने कहा कि उन्हें लगने लगा है कि गैंगस्टर उनके लिए काफी लकी हैं तभी तो एक्शन फिल्में उनके लिए हिट साबित होती है।कंगना (26) ने फिल्म की सफलता पर आयोजित एक समारोह में कहा, "मुझे लगता है कि गैंग्स्टरों वाली फिल्में मेरे लिए भाग्यशाली हैं। 2006 में मेरी पहली फिल्म 'गैंग्स्टर' भी सफल हुई थी, इसके बाद 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और अब 'शूटआउट एट वडाला' भी सफल रही।"

गौरतलब है कि संजय गुप्ता निर्देशित 'शूटआउट एट वडाला' गैंग्स्टर मान्या सुर्वे की जिंदगी पर आधारित है, जिसे मुंबई पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे की भूमिका निभाई है जबकि कंगना ने उनकी प्रेमिका विद्या जोशी का किरदार निभाया है।

कंगना ने भले ही एक्शन फिल्में ज्यादा की हों लेकिन उनका काम फिल्म फैशन, डबल धमाल और तनु वेड्स मनु में भी काफी पसंद किया गया है।

आईये आपको दिखाते हैं कंगना रनाउत की खूबसूरत तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X