एक्शन और थ्रीलर से भरपूर है 'फोर्स'

निर्माता : विपुल शाह
निर्देशक : निशिकांत कामत
संगीत : हैरिस जयराज, ललित पंडित
कलाकार : जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा, राज बब्बर, मोहनीश बहल
रिलीज डेट : 30 सितंबर 2011
जॉन अब्राहम की आने वाली एक्शन थ्रीलर मुवी फोर्स एक सीनियर नारकोटिक्स ऑफिसर यशवर्धन की कहानी है इस फिल्म में जॉन इसी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। काम के मामले में वह बेहद सख्त है जिसका एक ही उद्देशय है अपराध को खत्म करना और वह मानता है कि कि दुनिया से अपराध तभी मिट सकता है जब हर अपराधी को मार गिराया जाए।
एक ड्रग माफिया के खिलाफ ऑपरेशन में यशवर्धन खूंखार अपराधी से भीड़ जाता है। यह अपराधी नारकोटिक्स टीम से अपना बदला लेना चाहता है क्योंकि उसकी वजह से उसे कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बीच यश की मुलाकात जेनेलिया डिसुजा उर्फ माया से हो जाती है।
माया के जिंदगी में आने से यश के लिए जिंदगी के मायने बदल जाते हैं। वह अब अपना हर पल माया के साथ गुजारना चाहता है जिसमें खुशियां ही खुशियां छिपी हैं, यश माया का साथ चुनता है और माया के आ जाने से यश की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।
जॉन की यह फिल्म तमिल फिल्म काखा काखा की रीमेक है इस फिल्म में कुछ एक्शन सीन्स को जॉन ने खुद ही किये हैं जिसके लिए वो कई बार घायल भी हो चुके हैं। आगे की कहानी क्या कहती है ये तो आने वाला शुक्रवार ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











