फर्स्ट लुक: लंदन ड्रीम्स
विपुल शाह के निर्देशन में बन रही लंदन ड्रीम्स एक संगीतमय फिल्म है। फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और असिन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। रणविजय सिंह और वृंदा पारेख ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। फिल्म आगामी 30 अक्टूबर 2009 को रीलिज होने वाली है।
पहले फिल्म का संगीत ए आर रहमान देने वाले थे लेकिन किन्ही कारणों से ऐसा हो न सका। अब फिल्म का संगीत शंकर एहसान लाय दे रहें है।
फिल्म बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर है जो संगीत की दुनियां में नाम कमाना चाहते है। अपने सपने को पूरा करने के लिए दोनों काफी मेहनत करतें है। उनके बैंड का नाम लंदन ड्रीम्स है। असिन इस बैंड की डांसर है जिसे दोनों ही प्यार करतें है। लंदन ड्रीम्स भावनात्मक प्रेम कथा है।
ajay devgan asin अजय देवगन असिन बॉलीवुड रणविजय सिंह लंदन ड्रीम्स विपुल शाह वृंदा पारेख सलमान खान bollywood brinda parekh london dreams rannvijay singh salman khan vipul shah


Click it and Unblock the Notifications