राउडी राठौर में अक्षय का राउडी ऐक्शन
निर्माताः संजय लीला भंसाली
निर्देशकः प्रभु देवा ।
संगीतः साजिद वाजिद
कलाकारः अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा
एक्शन किंग अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी एक्शन इमेज में नज़र आने वाले हैं। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नज़र आएंगी।

काफी समय से कॉमेडी में नज़र आ रहे अक्षय सात साल बाद फिर से एक्शन करते दिखेंगे। अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा है कि इस फिल्म में उन्होंने जिस तरह का एक्शन किया है वैसा अभी तक किसी ने नहीं किया।
फिल्म की कहानी- राउडी (अक्षय कुमार) एक हिम्मती चोर है जिसे चुनौतीपूर्ण काम करने में बहुत मज़ा आता है। और एक दिन उसे बहुत बड़ा झटका लगता है जब एक लड़की आकर उसे अपना पिता बताती है।
झटके से निकलने के बाद राउडी सच की तलाश में लग जाता है कि आखिर उस लड़की का पिता है कौन। अंत में उसे पता चलता है कि उस लड़की का पिता एक आईपीएस ऑफिसर विक्रम सिंह राठौर है जो कि राउडी का हमशक्ल है।
विक्रम सिंह राउडी का जुड़वा भाई है जो कि बहुत पहले खो गया था। इतने सालों बाद अपने भाई मिलने की खुशी में विक्रम सिंह गलती से अंडरवर्ल्ड के गैंग के सामने आ जाता है और उनके द्वारा मारा जाता है।
उसके बाद राउडी अपने भाई की मौत की बदला लेने के लिए पुलिस फोर्स और विक्रम के घर में विक्रम बनकर रहने लगता है औऱ पता करता है कि आखिर उसके भाई क्यों मारा गया।
राउडी राठौर तेलुगू फिल्म विक्रमार कुड़ू की रीमेक है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और बाद में इसे बंगाली, कन्नड़ और तमिल में भी बनाया गया। इस फिल्म में राउडी गर्ल करीना कपूर ने भी एक आइटम सॉन्ग किया है।


Click it and Unblock the Notifications











