कांट्रेक्टः आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड

वर्मा ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "यह फिल्म अंडरवर्ल्ड से आतंकवाद के जुड़ाव पर बनी है। अपनी पिछली फिल्मों में मैंने यह मुद्दा नहीं उठाया है। इस फिल्म के जरिए मैं यह दिखाने की कोशिश करूंगा कि अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद यदि एक मंच पर आ जाए तो क्या हो सकता है।"
ऐसी फिल्मों के लिए आपको कहानियां कहां से मिलती हैं, यह पूछने पर वे कहते हैं, "इसके लिए मैं मीडिया का सहारा लेता हूं। उनकी प्रकाशित खबरों पर गहरी नजर रखता हूं। उन्हें एक-एक करके इकट्ठा करता हूं और फिर इधर-उधर से जोड़-तोड़ कर उससे नई कहानी तैयार कर लेता हूं।"
फिल्मों की कहानी के लिए वर्मा किसी भी तरह के व्यक्ति के जीवन से प्रभावित हो जाते हैं। वह अच्छा है या बुरा, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। बस, उसकी कहानी ऐसी होनी चाहिए जिसे लोग देखना पसंद करें। बाद में ऐसे लोगों की मानसिकता पर वह अध्ययन भी करते हैं फिर कहानी बना लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











