बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते एक विलेन- फिल्म प्रिव्यू

रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रृद्धा कपूर की एक विलेन कल से बॉक्स ऑफिस पर लगने वाली है। मोहित सूरी की अब तक की फिल्मों की तरह इस बार भी एक विलेन में आपको प्यार, आशिकी, दुश्मनी हर एक इमोशन अपनी हद से पार होता नज़र आएगा। एक विलेन को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि फिल्म में पहली बार रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रृद्धा कपूर जैसे बहुत ही अलग जोनर के एक्टर्स एक अलग ही और बिल्कुल हटकर जोनर की फिल्म के किरदार करते नज़र आएंगे। हालांकि फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो दर्शकों को काफी प्रभावित कर चुके हैं और लोगों का मानना है कि मोहित सूरी ने आधी जंग तो जीत ली है। अब देखना है बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को क्या रिस्पॉंस मिलता है।

वनइंडिया से बात करते हुए रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म में दो लव स्टोरी हैं। एक रितेश की और एक सिद्धार्थ की। दोनों लव स्टोरी में से एक थोडी़ डार्क है और दूसरी लव स्टोरी हैप्पी होते हुए भी थोड़ी सी ग्रे शेड्स वाली है। विलेन की बात करें तो फिल्म का नाम एक विलेन है। जाहिर है विलेन तो एक ही होगा। लेकिन फिल्म को जिस तरह से प्रमोट किया गया है उसे देखकर लोक काफी हैरान हैं और कयास लगा रहे हैं कि रितेश देशमुख ही फिल्म का विलेन है। लेकिन सच तो ये है कि दोनों ही एक्टर्स की कहानी ग्रे शेड्स लिये हुए है।

यहां पर अगर रिफरेंस की बात करें तो शाहरुख खान की डर और संजय दत्त की खलनायक जैसी कुछ फिल्में हैं जो कि एक विलेन फिल्म की एक रुपरेखा आपके सामने प्रस्तुत करती है। खुद सिद्दार्थ का कहना है कि फिल्म में विलेन से दर्शकों को नफरत नहीं बल्कि प्यार ही होगा। तो आइये देखते हैं एक विलेन से जुडी़ कुछ ऐसी बातें जो कि आपको ये डिसाइड करने में मदद करेगी कि एक विलेन देखने जाएं तो क्यों।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X