करीना और इमरान की एक मैं और एक तू

बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : करण जौहर
निर्देशक : शकुन बत्रा
कलाकार : इमरान खान, करीना कपूर
रिलीज डेट : 10 फरवरी 2012

इस शुक्रवार आपके लिए बॉक्स ऑफिस पर आ रही है प्यार भरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक मैं और एक तू। यह कहानी है लास वेगास में रहने वाला 26 वर्षीय राहुल कपूर यानि इमरान खान की जो अपने माता पिता से बहुत डरता है। वह अपनी लाइफ में उनकी तरह ही बनना चाहता है।

सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक ही उसकी नौकरी चली जाती है। वह डर जाता है कि उसके माता पिता यह सुनकर अच्छा नहीं लगेगा। वह बिना कुछ बताए ही दूसरे जॉब की तलाश में जुट जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात रियाना ब्रैगांजा यानि करीना कपूर से होती है, जिसके पास वो हर चीज है जो राहुल के पास नहीं है।

यहां से राहुल की लाइफ में ट्वीस्ट आ जाता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दोनों फिर मिलते हैं। बात 'कुछ' ड्रिंक्स साथ पीने की होती है, लेकिन ये 'कुछ' बहुत 'ज्यादा में बदल जाता है। रात साथ गुजारने के बाद दोनों जब सुबह उठते हैं तो अपने आपको विवाहित पाते हैं। राहुल के लिए मुश्किलें और बढ़ जाती है। अब उसे जॉब के साथ साथ अपनी शादी की बात भी पैरेंट्स से छिपाकर रखनी है। है।

अब इस शादी से दोनों छुटकारा पाना चाहते हैं और कोर्ट इन्हें दस दिन बाद का समय देती है। अगले दस दिनों में वे हंसते हैं, लड़ते हैं, तर्क करते हैं और न चाहते हुए भी दोस्ती जैसा रिश्ता उनमें बन जाता है। क्या ये दोस्ती प्यार में बदलेगी? क्या रियाना की निर्भयता से राहुल कुछ सीखेगा? क्या उसमें इतनी हिम्मत आयेगी कि वो अपने माता पिता को सबकुछ बता सके? क्या नशे में की गई शादी को ये दोनों निभाएंगे? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अब शुक्रवार को फिल्म देखने के बाद ही मिलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X